फर्रुखाबाद: सपा सांसद के प्रधानमंत्री को लेकर दिए अमर्यादित बयान के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
फतेहगढ़ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष बबीता पाठक के नेतृत्व में हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया। बैनर पर लिखा था प्रधानमंत्री का अपमान, नहीं रहेगा हिंदुस्तान, सपा सांसद माफी मांगो, हाथों में ली गई तख्तियां पर लिखा था अखिलेश यादव शर्म करो, शर्म करो, सपा सांसद माफी मांगो