ऑनलाइन ठगी के बाद चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,
चोरी का माल बरामद
बीकानेर। पुलिस थाना देशनोक टीम ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा दुकानदारों को अलग-अलग तरीके से झांसा देकर सामान खरीदने और फर्जी फोन-पे ट्रांजेक्शन दिखाकर बिना भुगतान किए सामान लेकर फरार होने की घटनाएं की जा रही थीं। मामले में आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर बनवारी लाल मीणा और वृताधिकारी नोखा जसवंत सिंह के निकटतम सुपरविजन में थाना देशनोक पुलिस ने यह कार्रवाई की।
थानाधिकारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना में आरोपी हितेश रावत पुत्र विजय रावत, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामदेव मंदि�