पचरुखी: सराय थाना के नजदीक से आर्म्स एक्ट का आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
सराय थाना के समीप से शुक्रवार की देर रात पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित बैसाखी गांव निवासी सुधीर साह है। सुधीर साह पचरुखी सराय थाना कांड संख्या 326/24 का नामजद आरोपित है। जिसे शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।