पचरुखी: जसौली पंचायत भवन परिसर में स्वच्छता पर्यवेक्षक की चयन प्रक्रिया को लेकर वार्ड सदस्यों ने जताया असंतोष
जसौली पंचायत भवन परिसर में शुक्रवार को स्वच्छता पर्यवेक्षक के चयन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। हालाकि आम सभा में सात वार्ड सदस्यों समेत सैकड़ों लोग पहुंचे। चयन की प्रक्रिया को लेकर लोगों ने सवाल खड़े किए। लोगों ने चयन की प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताया। मौके पर मौजूद वार्ड सदस्यों का आरोप था कि पंचायत सचिव मनमानी करते हैं।