पचरुखी: आर्म्स एक्ट के मामले में पुलिस ने सलाहपुर गांव से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
जीबी नगर तरवारा थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव से आर्म्स एक्ट के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जगदीशपुर निवासी कंचन कुमार और कलाम शामिल हैं। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि दोनों अभियुक्त जीबी नगर तरवारा थाना कांड संख्या 372/24 के नामजद अभियुक्त हैं।