पचरुखी: वैशाखी में हुई फायरिंग को लेकर महिला ने दर्ज कराई प्राथमिकी, चार नामजद
सराय थाना क्षेत्र के वैशाखी में गुरुवार की संध्या हुई फायरिंग को लेकर चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। देवांती देवी बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वादिनी देवांती देवी के पति बोल्डर उर्फ बालिस्टर को कुछ छर्रे लगे हैं। बोल्डर फिलहाल खतरे से बाहर है।