गुमला: करमटोली सहरुल नगर की 65 वर्षीय महिला कुंभ में लापता, परिजन परेशान
Gumla, Gumla | Feb 20, 2025 गुमला शहर से सटे करमटोली सरहुल नगर की 65 वर्षीय महिला लोहरी देवी कुंभ मेला में लापता हो गई। गुरुवार को बेटा सुलाव साय ने बताया शनिवार को परिवार के पांच लोग कुंभ गए थे इसके बाद मंगलवार को वापस गुमला लौट रहे थे। तभी रेलवे स्टेशन नैनी में ट्रेन चढ़ने जा रहे थे इसी बीच मेरी मां जूस पीने की बात कह कर कुछ दूर एक दुकान चली गई हम लोगों ने काफी मना भी किया था।