डुमरांव: ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर का एलटी तार जला, डुमरांव थाना समेत आसपास की बिजली आपूर्ति ढाई घंटे ठप, विभाग अलर्ट
Dumraon, Buxar | Aug 23, 2026 डुमरांव थाना परिसर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर का एलटी तार रविवार की सुबह 11 बजे अचानक धू-धू कर जलने लगा, जिससे थाना सहित आसपास के क्षेत्रों में लगभग ढाई घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।