बैरसिया: भोपाल में हलाली डैम से जुड़े सैकड़ों मछुआरों ने मत्स्य महासंघ कार्यालय पर किया प्रदर्शन
भोपाल स्थित मध्यप्रदेश मत्स्य महासंघ के संचालक कार्यालय में हलाली डैम से जुड़े सैकड़ों मछुआरों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। आपको बता दें कि मछुआरों ने डिफर्ड वेज की राशि, लंबित भुगतान और अधिकारियों की कथित उदासीनता के विरोध में प्रदर्शन करते हुए हुए शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे ज्ञापन सौंपा।