गाज़ियाबाद: शालीमार गार्डन क्षेत्र से पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले एक वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
आज बृहस्पतिवार की शाम 4:00 बजे लगभग शालीमार गार्डन क्षेत्र से पुलिस ने हरेंद्र नाम के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल पाई। तो इस दौरान बताया गया कि यह कामयाबी पुलिस को मुखबिर की सूचना के आधार पर हासिल हुई। तो वही पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए अभियुक्त द्वारा एक दंपति को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया गया था।