गाज़ियाबाद: जनपद के सभी क्षेत्रों में PM के कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण
आज बृहस्पतिवार की रात 8:00 लगभग जनपद के समस्त थाना क्षेत्र में पुलिस के अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। तो इस दौरान बताया गया की 29 दिसंबर को पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस द्वारा यह निरीक्षण किया गया। तो वहीं संवेदनशील इलाकों पर नजर रखी गई और आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत किया गया।