गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया: हरिओ गांव के पास उत्पाद विभाग ने विदेशी शराब से लदी गाड़ी पकड़ी, 1 गिरफ्तार
गया उत्पाद विभाग की टीम ने हरिओ गांव के समीप से विदेशी शराब से लदी 1 चारपहिया वाहन के साथ 1 को गिरफ्तार किया है।उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बुधवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान छिपाकर रखे गए 366 पिस टेट्रा पैक विदेशी शराब को जब्त किया गया है।इस मामले में धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया है।जो बेगूसराय का रहने वाला है।