गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 14 फरवरी को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 20 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल
गया जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अवर प्रादेशिक नियोजनालय के सौजन्य से वार्षिक जिला स्तरीय रोजगार मेला 2025–26 का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, केंदुई, गया के खेल मैदान में आयोजित होगा। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने बुधवार को दोपहर 1:00 बजे दिया है।