गया टाउन सीडी ब्लॉक: घर से झगड़ने के बाद पटना महेंद्रु की रहने वाली नाबालिग लड़की भाग कर आ गई गयाजी जंक्शन,RPF ने चाइल्डलाइन को किया सुपुर्द
गयाजी आरपीएफ टीम ने जंक्शन से ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत एक नाबालिग लड़की को चाइलड हेल्प लाइन गया को सूर्पूद किया है। इसकी जानकारी आज दिनांक 4 फरवरी बुधवार की दोपहर 2 बजकर 54 मिनट के करीब देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया की वह पटना महेंद्रु की रहने वाली है और घर से झगड़ा करने के बाद बिना बताए गयाजी आ गई।