गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने घर से झगड़ा कर निकली 1 नाबालिक लड़की को रेस्क्यू किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बुधवार की दोपहर 2 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 पर अकेली नाबालिक को देख पूछताछ की गई।पूछताछ में बताया कि वह पटना की रहने वाली है जो घर में झगड़ा कर घर में बिना बोले निकल गई और भटक कर गया जंक्शन पहुंच गया।