भगवानपुर: पंचायत समिति की बैठक में गूंजे जनसमस्याओं के मुद्दे, नल-जल योजना पर सदस्यों ने जताई नाराजगी
भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन के सभागार में शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे से प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत कुमार की अध्यक्षता में पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी निशांत कुमार ने किया। बैठक प्रारंभ होते ही पंचायत समिति सदस्यों ने पीएचईडी की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।