अम्बाला: महेश नगर थाना में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी को किया गिरफ्तार, शहर के सिविल अस्पताल में कराया मेडिकल
Ambala, Ambala | Mar 8, 2024 31 जुलाई 2023 को थाना महेश नगर में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जो की पंजाब के घन्नौर का रहने वाला है। थाना प्रभारी ने बताया है कि महेश नगर क्षेत्र के सूर्य नगर के रहने वाले मनदीप ने इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पहले ही चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।