अम्बाला: जमीनी विवाद को लेकर गांव बलाना में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, 4 लोग हुए घायल
Ambala, Ambala | Mar 8, 2024 अंबाला थाना सदर क्षेत्र के गांव बलाना में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर आज सुबह मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष का एक युवक वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। जिनका इलाज शहर के सिविल अस्पताल में जारी है। दोनों पक्षों के बारे में थाना सदर पुलिस को सूचित कर दिया गया है और पुलिस अब इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है।