अम्बाला: अंबाला:शंभू बॉर्डर पर महिलाओं के जत्थों का पहुंचना हुआ शुरू,महिलाएं संभाल रही स्टेज,महिला दिवस मनाएंगे किसान
Ambala, Ambala | Mar 8, 2024 आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है और किसानों ने अपने धरनो पर महिला दिवस मनाने का ऐलान किया है जिसके चलते महिलाओं को शंभू बॉर्डर पर आमंत्रित किया गया था आज सुबह से ही हरियाणा पंजाब से महिलाओं के जत्थों का शंभू बॉर्डर पर पहुंचना जारी है आज शंभू बॉर्डर पर महिलाएं ही किसानों की स्टेज संभाल रही है मंच की वक्ता भी महिलाएं है