अम्बाला: महिला दिवस मनाने के लिए शंभु बॉर्डर पर पहुंची महिलाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ की नारेबाज़ी
Ambala, Ambala | Mar 8, 2024 शंभू बॉर्डर पर पहुंची महिलाओं ने केंद्र और हरियाणा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि आज वह महिला दिवस शंभू बॉर्डर पर मनाएंगे। उन्होंने कहा है कि किसान अपनी बात रखने के लिए देश के मुखिया प्रधानमंत्री के पास जा रहे थे,लेकिन हरियाणा सरकार ने बीच में अवरोध लगाकर किसानों का रास्ता बंद कर दिया अब वह किसानों का साथ देने के लिए आई हैं।