अम्बाला: शंभु बॉर्डर पर महिला दिवस पर किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंची ओलंपिक पदक विजेता पहलवान साक्षी मलिक
Ambala, Ambala | Mar 8, 2024 आज शंभू बॉर्डर पर किसानों द्वारा महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए ओलंपिक में पदक जीत चुकी पहलवान साक्षी मलिक पहुंची हैं। साक्षी मलिक ने मंच से केंद्रीय सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जो सरकार देश की बेटियों की इज्जत करना नहीं जानती वह किसानों की इज्जत कैसे करेगी।