बांगरमऊ: नानामऊ रोड पर बदमाशों ने की युवती को कार में खींचने की कोशिश, लोगों के शोर मचाने पर भाग निकले कार सवार
बांगरमऊ नगर के नानामऊ रोड पर शुक्रवार की शाम बदमाशों ने एक युवती को जबरदस्ती कार में बैठाने की कोशिश की। इस बीच पास खड़े लोगों ने शोर मचाया और भीड़ जुटने लगी तो कार सवार युवक भाग निकले। पीड़िता की मां की शिकायत पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कार सवार सभी आरोपी नगर के निवासी बताए जा रहे हैं।