भदोही: जलालपुर में कालीन कारखाने पर छापेमारी कर श्रम विभाग ने 7 बाल बुनकरों को मुक्त कराया
भदोही कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर में गुरुवार को लगभग 12 बजे छापेमारी कर एक कालीन कारखाने से सात बाल बुनकर मुक्त कराए गए हैं। मुक्त कराए गए बाल श्रमिकों को बाल कल्याण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से उन्हें चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया है। मुक्त कराए गए सभी बच्चे बिहार के रहने वाले हैं।