भदोही: भदोही जिले में हाईस्कूल की परीक्षा में 1703 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई है भदोही जिले में पहली पाली में हाई स्कूल की परीक्षा सकुशल संपन्न हुई इस दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। लेकिन इस परीक्षा में 1703 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाई स्कूल की हिंदी पेपर की परीक्षा आज पहली पाली में संपन्न हुई जिसमें जिले के 94 केदो पर 26901 परीक्षार्थियों ने भाग लिया है।