भदोही: चौरी में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और उसके परिवार को जातिसूचक गालियां देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।पीड़ित लड़की की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ आरोपी शराफत अंसारी ने घर में घुसकर छेड़छाड़ की।