भदोही: भदोही कोतवाली क्षेत्र में छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार
थाना भदोही क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैज्ञानिक विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, 17 फरवरी 2025 को पीड़िता के पिता ने थाना भदोही में शिकायत दर्ज कराई थी।