हरलाखी: करुणा गांव के निकट से हरलाखी पुलिस ने 300 बोतल शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
हरलाखी थाना पुलिस ने करुणा गांव के निकट 300 बोतल शराब व बाइक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान हरलाखी थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सहनी ने शनिवार को जानकारी दी है।