हरलाखी: उमगांव बजार में एक महिला से रुमाल में कागज का बंडल थमा कर 30 हजार रुपये की हुई ठगी
उमगांव पीएनबी शाखा से रुपये निकाल कर बाहर आने के बाद एक महिला से ठगों ने 30 हज़ार रुपये ठग लिए। महिला की पहचान सोठगांव-मधुबनी टोल निवासी कईला सादा की पत्नी रंजू देवी के रूप में हुई है। बैंक में फॉर्म भरने में मदद के नाम पर दो युवकों ने महिला से नजदीकी बढ़ा ली। उसके बाद जब महिला अपने खाते से रुपये निकालकर बाहर आई तो उन्हीं लड़कों ने 2 लाख रुपये कहकर कागज का बंडल थमा कर उससे 30 हजार रुपये ले लिए।