हरलाखी: हरिने SSB कैम्प के जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर 300 बोतल शराब व बाइक किया जब्त, मौके से धंधेबाज हुआ फरार
हरिने SSB कैम्प के जवानों ने कार्यवाही करते हुए 300 बोतल शराब व दो बाइक जब्त की है। जबकि धंधेबाज फरार हो गया। ssb के तशी पलदन सहायक कमांडेंट समवाय प्रभारी के निर्देशानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए नाका ड्यूटी के दौरान सहायक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार एवं अन्य जवानो के साथ यह करवाई इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर संख्या 279/8 से 100 मीटर अंदर की गयी है।