"आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड के पांच पंचायत सचिवालय में शिविर लगाए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू से मिली जानकारी के अनुसार खरकचिया, बाघमारा , देवडांड ,पिंडराहट और सिदवांक में शिविर लगाया गया था ।विभिन्न मसलों का ऑन द स्पॉट स्पॉट निपटारा भी किया गया ।हजारों फॉर्म भी जमा लिए गए।