Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
No video available

#लोकप्रिय_सांसद_डॉ_केपी_यादव_जी द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2023 समय सुबह 10:00 बजे से अपने पिता श्री जी की पुण्यतिथि पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन मां जानकी धाम करीला पर किया जा रहा है आप सभी से अनुरोध है

11.4k views | Ashoknagar, Ashok Nagar | Sep 15, 2023

MORE NEWS

🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है।
हर घर तिरंगा — घर-घर तिरंगा
तिरंगे की शान, देश का सम्मान 🇮🇳

🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत फतेहाबाद में निकली भव्य तिरंगा रैली
राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा विद्यालय परिसर और गांव, रंगोली प्रतियोगिता व ‘सेल्फी विद तिरंगा’ में भी दिखा उत्साह

देशभक्ति के जज्बे और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना से सराबोर शासकीय हाई स्कूल फतेहाबाद, विकासखंड चंदेरी में ‘हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ एवं शाला प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से विद्यालय परिसर सहित गांव का वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
🇮🇳 तिरंगा हाथों में, दिल में देशभक्ति का जज्बा
लोक शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल के आदेश तथा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोकनगर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वर्ष 2022 से संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्मरणोत्सव के क्रम में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में निकली रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ गांव का भ्रमण किया। विद्यार्थियों के देशभक्ति नारों ने ग्रामीणों में भी राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जागृत किया।
🎨 रंगोली में उकेरी देशभक्ति, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ में दिखा उत्साह
रैली के साथ विद्यालय परिसर में तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति विषय पर आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे और देशभक्ति के विभिन्न भावों को रंगों में उकेरा।
वहीं विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने ‘सेल्फी विद तिरंगा’ गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपने सम्मान और अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
🇮🇳 प्राचार्य ने दिलाया राष्ट्रहित और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य श्री असलम बेग मिर्ज़ा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा राष्ट्रहित, देशप्रेम और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
👥 विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री नारायण दास कोली, श्रीमती आयशा अंजुम खान, श्रीमती नेहा जैन, श्री राजकुमार सोनी, श्री वीर सिंह भदौरिया, श्री नासिर खान एवं श्री सत्यम लिटोरिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के संकल्प के साथ हुआ।
#HarGharTiranga2026 
#ashoknagar

🇮🇳 तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है। हर घर तिरंगा — घर-घर तिरंगा तिरंगे की शान, देश का सम्मान 🇮🇳 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान के तहत फतेहाबाद में निकली भव्य तिरंगा रैली राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा विद्यालय परिसर और गांव, रंगोली प्रतियोगिता व ‘सेल्फी विद तिरंगा’ में भी दिखा उत्साह देशभक्ति के जज्बे और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान की भावना से सराबोर शासकीय हाई स्कूल फतेहाबाद, विकासखंड चंदेरी में ‘हर घर तिरंगा–घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सोमवार को भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा थामे विद्यार्थियों, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ एवं शाला प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ रैली में सहभागिता की। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से विद्यालय परिसर सहित गांव का वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा। 🇮🇳 तिरंगा हाथों में, दिल में देशभक्ति का जज्बा लोक शिक्षा संचालनालय मध्यप्रदेश, भोपाल के आदेश तथा कलेक्टर श्री साकेत मालवीय एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोकनगर के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना, राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नागरिक कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना रहा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत वर्ष 2022 से संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित स्मरणोत्सव के क्रम में 09 अगस्त से 17 अगस्त तक विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निकली रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ गांव का भ्रमण किया। विद्यार्थियों के देशभक्ति नारों ने ग्रामीणों में भी राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को जागृत किया। 🎨 रंगोली में उकेरी देशभक्ति, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ में दिखा उत्साह रैली के साथ विद्यालय परिसर में तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति विषय पर आकर्षक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से तिरंगे और देशभक्ति के विभिन्न भावों को रंगों में उकेरा। वहीं विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने ‘सेल्फी विद तिरंगा’ गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपने सम्मान और अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। 🇮🇳 प्राचार्य ने दिलाया राष्ट्रहित और जिम्मेदार नागरिकता का संदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था प्राचार्य श्री असलम बेग मिर्ज़ा ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने तथा राष्ट्रहित, देशप्रेम और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज केवल हमारी आन-बान-शान का प्रतीक ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। 👥 विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक श्री नारायण दास कोली, श्रीमती आयशा अंजुम खान, श्रीमती नेहा जैन, श्री राजकुमार सोनी, श्री वीर सिंह भदौरिया, श्री नासिर खान एवं श्री सत्यम लिटोरिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के संकल्प के साथ हुआ। #HarGharTiranga2026 #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 11, 2026

विश्व आदिवासी दिवस पर अशोकनगर में गूंजा ‘अपना देश, अपना राज’ का नारा , 14 सूत्रीय मांगों को लेकर निकली रैली
अशोकनगर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद की। स्टेशन रोड़ तुलसी पार्क पर आयोजित आमसभा में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
#ashoknagar #newsupdate #madhyapradesh #local

विश्व आदिवासी दिवस पर अशोकनगर में गूंजा ‘अपना देश, अपना राज’ का नारा , 14 सूत्रीय मांगों को लेकर निकली रैली अशोकनगर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने एकजुटता और अधिकारों की आवाज बुलंद की। स्टेशन रोड़ तुलसी पार्क पर आयोजित आमसभा में जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। #ashoknagar #newsupdate #madhyapradesh #local

Ashoknagar, Ashok Nagar | Aug 10, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में निर्धारित बिंदुओं को करें शामिल- कलेक्टर 
कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न 
--
शासन के निर्देशानुसार मुख्‍यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित  शिविरों में निर्धारित बिंदुओं को समाहित किया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी को दिए। 
 बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने विभिन्न विभागों के लंबित समय सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने आमजन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों के आयोजन के दौरान शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं को शामिल करते हुए आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
शिविर के दौरान विभागीय व्यवस्थाओं का करें निरीक्षण
 बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा विभागों से संबंधित संस्थाओं,कार्यालयों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्धारित चेक लिस्ट अनुसार व्यवस्थाओं एवं सेवाओं का परीक्षण करते हुए कमियों को चिन्हित किया जाए तथा आवश्यक सुधारात्‍मक कार्यवाही की जाए। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण उपरांत चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए।
14 अगस्त को चंदेरी विकासखंड में होगा शिविर
 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को चंदेरी विकासखंड में आयोजित होने वाले शिविर की सभी तैयारियां के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिविर के दौरान उद्यम संवाद तथा अधिकारियों के द्वारा कार्यालय के निरीक्षण के संबंध में निर्देशित किया।
हर घर तिरंगा अभियान का हो सफल संचालन
 बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान का संचालन जिले में सफलतापूर्वक संचालित किया जाए।अभियान के दौरान राष्ट्रीय गीत तथा राष्ट्रगान का गायन किया जाए। तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला, चित्र प्रदर्शनी, सामूहिक गान, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए।
स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह की तैयारियां समय से हो पूर्ण
 बैठक में स्‍वतंत्रता दिवस 15 अगस्‍त 2026 के जिला स्‍तरीय मुख्‍य समारोह की सभी आवश्‍यक तैयारियां समय से पूर्ण की जाए। शासन के निर्देशानुसार शासकीय संस्‍थाओं,स्‍कूलों,कॉलेजों में ध्‍वजारोहरण किया जाए।
 बैठक में स्कूली बच्चों की अपार आईडी बनाए जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। सीएम हेल्पलाइन,जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में आगामी 15 से 20 अगस्त तक ग्राम सभाओं का आयोजन निर्धारित एजेंडा के अनुसार किया जाए। शासन स्तर से प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण पत्रों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री से प्राप्त होने वाले पत्रों के निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।  बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन एवं श्री विकास कुमार आनंद तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।
#ashoknagar

मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में निर्धारित बिंदुओं को करें शामिल- कलेक्टर कलेक्टर की अध्यक्षता में समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न -- शासन के निर्देशानुसार मुख्‍यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों में निर्धारित बिंदुओं को समाहित किया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश कलेक्टर श्री साकेत मालवीय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा के लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला अधिकारी को दिए। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय ने विभिन्न विभागों के लंबित समय सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ समय सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने आमजन से संबंधित प्रकरणों के निराकरण में संवेदनशीलता एवं तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविरों के आयोजन के दौरान शासन द्वारा निर्धारित बिंदुओं को शामिल करते हुए आमजन को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। शिविर के दौरान विभागीय व्यवस्थाओं का करें निरीक्षण बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के भ्रमण के दौरान अधिकारियों द्वारा विभागों से संबंधित संस्थाओं,कार्यालयों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण किया जाए। निरीक्षण के दौरान निर्धारित चेक लिस्ट अनुसार व्यवस्थाओं एवं सेवाओं का परीक्षण करते हुए कमियों को चिन्हित किया जाए तथा आवश्यक सुधारात्‍मक कार्यवाही की जाए। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण उपरांत चेकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। 14 अगस्त को चंदेरी विकासखंड में होगा शिविर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत 14 अगस्त 2026 को चंदेरी विकासखंड में आयोजित होने वाले शिविर की सभी तैयारियां के संबंध में कलेक्टर ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने शिविर के दौरान उद्यम संवाद तथा अधिकारियों के द्वारा कार्यालय के निरीक्षण के संबंध में निर्देशित किया। हर घर तिरंगा अभियान का हो सफल संचालन बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन के निर्देश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान का संचालन जिले में सफलतापूर्वक संचालित किया जाए।अभियान के दौरान राष्ट्रीय गीत तथा राष्ट्रगान का गायन किया जाए। तिरंगा रैली, मानव श्रृंखला, चित्र प्रदर्शनी, सामूहिक गान, रंगोली प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। स्‍वतंत्रता दिवस के मुख्‍य समारोह की तैयारियां समय से हो पूर्ण बैठक में स्‍वतंत्रता दिवस 15 अगस्‍त 2026 के जिला स्‍तरीय मुख्‍य समारोह की सभी आवश्‍यक तैयारियां समय से पूर्ण की जाए। शासन के निर्देशानुसार शासकीय संस्‍थाओं,स्‍कूलों,कॉलेजों में ध्‍वजारोहरण किया जाए। बैठक में स्कूली बच्चों की अपार आईडी बनाए जाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। सीएम हेल्पलाइन,जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का अधिक से अधिक निराकरण कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में आगामी 15 से 20 अगस्त तक ग्राम सभाओं का आयोजन निर्धारित एजेंडा के अनुसार किया जाए। शासन स्तर से प्राप्त होने वाले महत्वपूर्ण पत्रों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री से प्राप्त होने वाले पत्रों के निराकरण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनम जैन एवं श्री विकास कुमार आनंद तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे। #ashoknagar

Ashok Nagar, Madhya Pradesh | Aug 10, 2026

#लोकप्रिय_सांसद_डॉ_केपी_यादव_जी द्वारा दिनांक 17 सितंबर 2023 समय सुबह 10:00 बजे से अपने पिता श्री जी की पुण्यतिथि पर विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन मां जानकी धाम करीला पर किया जा रहा है आप सभी से अनुरोध है - Ashoknagar News