शनिवार को जनता दरबारः बरौनी आंचल कार्यालय में CO हेमंत अंकुर ने की जन-सुनवाई, 2 मामलों का हुआ निष्पादन
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
शनिवार को बरौनी प्रखंड अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी (CO) हेमंत अंकुर की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जन-सुनवाई में भूमि विवाद से जुड़े विभिन्न मामलों पर त्वरित कार्रवाई की गई। बैठक के दौरान कुल दो निष्पादन किया गया, जबकि दो नए आवेदन भी प्राप्त हुए जिन्हें जांच के लिए दर्ज कर लिया गया है।
मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया पर जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी हेमंत अंकुर ने बताया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के कागजातों की निष्पक्ष जांच की जाती है। इसके उपरांत राजस्व कर्मचारियों की रिपोर्ट और मौका-ए-वारदात (भूमि स्थल) पर जाकर भौतिक सत्यापन करने के बाद ही किसी मामले का अंतिम निष्पादन किया जाता राजवाड़ा दुर्गा पूजा को लेकर विवाद सुलझाने की पहल जनता दरबार में पहला प्रमुख मामला राजवाड़ा का सामने आया, जिसमें वादी शत्रुघ्न सिंह और प्रतिवादी दीपक कुमार मिश्रा, पंकज कुमार, सुनील राय तथा राजवाड़ा ग्रामीण शामिल थे।अंचलाधिकारी ने बताया कि राजवाड़ा दुर्गा स्थान पर आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच दोनों पक्षों में मनमुटाव की सूचना मिली थी। इस पर संज्ञान लेते हुए CO ने दोनों पक्षों के साथ बात की और स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखें ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।अन्य मामले और उपस्थित अधिकारी दूसरा मामला वादी अमित कुमार एवं प्रतिवादी नवीन सिंह (ग्राम- सबौरा) के बीच का था, जिस पर भी विधि-सम्मत चर्चा की गई।इस जनता दरबार में प्रशासनिक व पुलिस महकमे के कई अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर एफसीआई थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, रिफाइनरी थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार, गरारा थाना के एएसआई, राजस्व कर्मचारी राहुल राय जनता दरबार में प्रशासनिक व पुलिस महकमे के कई अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर एफसीआई थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, रिफाइनरी थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार, राजस्व कर्मचारी राहुल कुमार, चंदन कुमार व सोनू कुमार तथा डेटा ऑपरेटर संतोष कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे