शाहाबाद पंप स्टोरेज प्लांट को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन -
बारां जिले के शाहाबाद में प्रस्तावित 1800 मेगावाट पंप स्टोरेज प्लांट के स्थान पर पुनर्विचार करने की मांग को लेकर हम लोग संस्था एवं समस्त प्रकृति प्रेमियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन सौंपा है, ज्ञापन में कहा गया है कि शाहाबाद क्षेत्र राजस्थान के सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक वन क्षेत्रों में से एक है, जहां प्रस्तावित परियोजना के निर्माण के लिए लगभग 1 लाख 19 हजार पेड़ों की कटाई प्रस्तावित है, इतना ही नहीं इन पेड़ों को जलाशयों में डुबोकर नष्ट करना भी गंभीर पर्यावरणीय नुकसान पहुंचाएगा, इससे वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास नष्ट होगा, जैव-विविधता प्रभावित होगी तथा मिट्टी के कटाव और भूजल पुनर्भरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, साथ ही लगभग 5 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित बांध के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर खनन, विस्फोटकों के उपयोग और भारी वाहनों की आवाजाही से जंगलों एवं आसपास के पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई है, जिससे इस क्षेत्र में रहने वाले वन्यजीवों और सहरिया आदिवासी समुदाय के जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, ज्ञापन में स्पष्ट कहा गया है कि प्रतिपूरक वृक्षारोपण किसी विकसित प्राकृतिक जंगल का वास्तविक विकल्प कभी नहीं हो सकता, हम विकास विरोधी नहीं हैं, देश को बिजली, उद्योग, रोजगार और आर्थिक समृद्धि की आवश्यकता है, लेकिन विकास ऐसा होना चाहिए जिसमें प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण भी सुनिश्चित हो, अतः मांग की गई है कि शाहाबाद में प्रस्तावित पंप स्टोरेज प्लांट के स्थान पर पुनर्विचार किया जाए तथा राजस्थान में किसी ऐसे वैकल्पिक स्थान का चयन किया जाए, जहां परियोजना का निर्माण कम से कम पर्यावरणीय नुकसान के साथ संभव हो सके।
Ladpura, Kota | Nov 12, 2026