कोलेबिरा: सरना मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम, पूर्व मंत्री बिमला प्रधान ने लगाया पौधा
मंगलवार को शाम 4 बजे सरना मंदिर परिसर में सामाजिक हर घर खुशियाँ वेल्फेयर फाउंडेशन के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व फाउंडेशन के डायरेक्टर शुभम शर्मा और वरिष्ठ प्रबंधक संजय शर्मा ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री बिमला प्रधान ने वृक्ष लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।