कोलेबिरा: अघरमा के टीमकी टोली में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गर्दन पर किया वार, हालत गंभीर
कोलेबिरा थाना क्षेत्र के अघरमा टीमकी टोली में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद में रंजन बा ने अपनी पत्नी संजू बा की गर्दन पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। झगड़े के बाद परिजनों ने गंभीर हालत में महिला को बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुमला सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।