कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र के तुमान में रेलवे विस्तार कार्य के सुपरवाइजर से मारपीट का मामला सामने आया है। हमले में सुपरवाइजर सचिन चौरसिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।