गोवर्धन: गोवर्धन में पुलिस की तत्परता से चोरी हुआ ई-रिक्शा कुछ ही घंटों में बरामद
गोवर्धन थाना क्षेत्र के अडींग गांव से चोरी हुआ ई-रिक्शा पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। वाहन वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का आभार प्रकट किया है।