बिलग्राम: वरीपुरवा निवासी व्यक्ति के साथ मारपीट कर बाइक ले जाने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bilgram, Hardoi | Sep 16, 2024 माधौगंज थाना क्षेत्र के वरीपुरवा निवासी सत्यपाल के साथ मारपीट कर बाइक ले जाने वाले नेवादा गब्भी निवासी शानू व भमकरा निवासी शब्बीर को माधौगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने दोनों के पास से बाइक बरामद की है।दरअसल सत्यपाल ने मुकदमा लिखाया था कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और फिर बाइक लेकर चले गए है।पुलिस ने मामले में धाराओं में बढोत्तरी कर कार्यवाई शुरू की।