बिलग्राम: माधौगंज क्षेत्र के एक गांव में गलत नियत से महिला के घर में छत के रास्ते से घुसा युवक,विरोध पर महिला व उसकी सास को पीटा
Bilgram, Hardoi | Sep 15, 2024 माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला के घर में एक युवक गलत इरादे से उसकी छत के रास्ते से घुस गया।महिला का आरोप है जब उसने इस बात की युवक से आपत्ति दर्ज की ओर शिकायत की तो युवक ने उसके व उसकी सास के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की।पीड़ित महिला की तहरीर पर माधौगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले के कार्यवाही में लग गई है।