बिलग्राम: शाहपुर वसुदेव निवासी राम राज की बरसात में कच्ची दीवार गिरने से गृहस्थी का सामान दबा
Bilgram, Hardoi | Sep 15, 2024 दो दिन हुई भीषण बरसात के कारण माधौगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर वसुदेव निवासी रामराज की कच्ची दीवार गिर गई जिससे गृहस्थी का सामान दब गया।रामराज ने बताया कि लगातार हो रही बरसात के कारण उसकी कच्ची दीवार पलट गई। दीवार पलटने से उसका चारपाई, बिस्तर सहित गृहस्थी का सामान दब गया जिससे गरीब परिवार के सामने भरण पोषण की समस्या हो गई है