अकलतरा: खोंड गांव में अब तक PM आवास के तहत नहीं बना एक भी घर, गरीब परिवार मिट्टी के टूटे घरों में रहने को मजबूर
अकलतरा ब्लॉक के खोंड़ गांव में अब तक पीएम आवास योजना के तहत एक भी घर नहीं बना है. 2016 से योजना शुरू हुई है, लेकिन खोंड़ गांव सम्भवतः देश का पहला गांव होगा, जहां 8 बरस बाद भी एक भी पीएम आवास नहीं बन सका है। लिहाजा, यहां के गरीब परिवारों को केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है और गरीब परिवारों को मिट्टी के टूटे घरों में रहने मजबूर।