अकलतरा: तरौद चौक NH-49 में बेकाबू कैप्सूल वाहन ने सड़क किनारे लगे आइसक्रीम पार्लर ठेले में घुसकर ठेले वाले को पहुंचाई गंभीर चोट
अकलतरा के तरौद चौक NH-49 में बेकाबू कैप्सूल वाहन, सड़क किनारे लगे आइसक्रीम पार्लर ठेले में घुस गया। हादसे में ठेले वाले को गम्भीर चोट आई है और उसे बिलासपुर रेफर किया गया है, वहीं हादसे के बाद ड्राइवर, केबिन में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और उसे अकलतरा अस्पताल ले जाया गया है। हादसे के वक्त आसपास खड़े 5 पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बचे।