अकलतरा: अकलतरा क्षेत्र के अमरताल में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत
जानकारी के अनुसार, अमरताल गांव में बाइक सवार जोहारी नायक, सड़क पर पड़ा था। घटना को देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से जोहारी नायक बाइक से गिरा होगा। घटना के बाद उसे अकलतरा अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक बिलासपुर जिले का रहने वाला था। फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस जांच कर रही है।