अकलतरा: पोड़ीदल्हा गांव में 14 मत मिलने पर महिला बनी सरपंच
अकलतरा ब्लॉक के पोड़ीदल्हा गांव में सरपंच के रिक्त पद के लिए सर्वसहमति नहीं बन पाने के कारण चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें शकुन अघरिया को 14 मत एवं सरस्वती उजागर को 5 मत मिले। इस प्रकार शकुन अघरिया सरपंच चुनी गई। दरअसल, पूर्व सरपंच द्वारा सचिव के चिकित्सा अवकाश के दौरान साढ़े 3 लाख रुपये की एवं अन्य अनियमितताओं की शिकायत प्रशासन से की गई थी।