🌞 भास्कर महोत्सव–2026: सूर्य मंदिर छठ घाट, काको एवं श्री कृष्णवंशी छठ घाट, मखदुमपुर में भी आस्था, संस्कृति एवं भक्ति का भव्य संगम! 🪔
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन, जहानाबाद तथा नगर प्रशासन, जहानाबाद के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य मंदिर छठ घाट, काको एवं श्री कृष्णवंशी छठ घाट, मखदुमपुर में भास्कर महोत्सव–2026 का भव्य आयोजन किया गया।
🌅 सूर्य मंदिर छठ घाट, काको: उप विकास आयुक्त, जहानाबाद श्री आदित्य कुमार पियूष की अध्यक्षता में तथा माननीय विधायक, घोसी विधानसभा क्षेत्र श्री ऋतुराज कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
🌄 श्री कृष्णवंशी छठ घाट, मखदुमपुर: अपर समाहर्ता (राजस्व), जहानाबाद श्री अनिल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में तथा माननीय विधायक, मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र श्री सुबेदार दास की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
🎶 मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ: दोनों घाटों पर भगवान भास्कर की आराधना, छठ महापर्व की महिमा एवं बिहार की समृद्ध लोक परंपराओं पर आधारित पारंपरिक छठ लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
🪔 भव्य गंगा आरती: दीपों की जगमगाहट, मंत्रोच्चार एवं श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में दोनों घाटों पर आयोजित भव्य गंगा आरती ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 🙏
👥 गरिमामयी उपस्थिति: दोनों स्थलों पर अन्य सम्मानित जनप्रतिनिधिगण, संबंधित पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
🌺 भास्कर महोत्सव के माध्यम से लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला।
#भास्कर_महोत्सव2026 #छठ_महापर्व #काको #मखदुमपुर #जिलाप्रशासन_जहानाबाद