मकराना: रीको एरिया मार्बल एसोसिएशन के चुनाव बिदियाद स्थित कार्यालय में संपन्न, भागुराम दूसरी बार बने अध्यक्ष
Makrana, Nagaur | Dec 25, 2024 मकराना के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित रीको एरिया मार्बल एसोसिएशन मकराना में अध्यक्ष पद के चुनाव बुधवार को दोपहर 2 बजे बिदियाद स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुए। रीको मार्बल अध्यक्ष के चुनाव में भागुराम आंवला व पूनम चंद बिश्नोई चुनाव मैदान में थे। जिसमें भागुराम आंवला ने पूनम चंद को 246 मतों से हराकर विजय घोषित किए गए।