फर्रुखाबाद: कमालगंज थाने के लिए जमीन की तलाश जारी, डीएम और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण, मंडी समिति की भूमि पर नहीं बनी सहमति
कमालगंज थाने के लिए वर्ष 2020 से नई जमीन की तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक उपयुक्त स्थान नहीं मिल पाया है। आजादी से पहले स्थापित यह थाना भवन जर्जर हालत में है। हाल ही में इसका आंशिक जीर्णोद्धार किया गया था, फिर भी यह भवन पूरी तरह से मानकों के अनुरूप नहीं है। इसी कड़ी में शनिवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने कमालगंज की नवीन