सारठ: सेवानिवृत चौकीदार को सारठ थाना में आयोजित समारोह में दी गई विदाई, थानेदार ने अन्य चौकीदारों को सीख लेने की दी नसीहत
सारठ थाना परिसर में बुधवार रात 9 बजे आयोजित समारोह में सेवानिवृत्त चौकीदार रामू मिर्धा को विदाई दी गई। थानेदार डीके साह समेत अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों ने अंग वस्त्र देकर उनके स्वस्थ व सुखद जीवन की कामना की। वहीं थानेदार ने अन्य चौकीदारों को दायित्व निर्वहन का सीख लेने की नसीहत भी दिए। इधर चौकीदार संघ के अध्यक्ष पंचानन दास ने उनके कार्यकाल की सराहना की