अररिया: अररिया कॉलेज में नशा मुक्ति कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प
Araria, Araria | Aug 20, 2026 अररिया कॉलेज के प्रांगण में गुरुवार को नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम दयाल पासवान के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. अब्दुस्सलाम ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीष्म ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।