कोईलवर: गीधा थाना पुलिस ने कायम नगर से शराब के नशे में दो लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
कोईलवर प्रखंड के गीधा थाना क्षेत्र के कायम नगर से पुलिस ने शराबबंदी कानून के तहत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कायम नगर निवासी मोहम्मद मुबारक अंसारी, पिता निजामुद्दीन और राजा कुमार उर्फ रवि कुमार, पिता रामबाबू राय शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को कायम नगर से गिरफ्तार करने के बाद सोमवार की दोपहर 2:00 बजे के करीब जेल भेज दिया गया।